फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची से कटे नाम जोड़ने को तेज हुआ अभियान

Mon, 19 Jan 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। मतदाता सूची से अकारण कटे मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ग्राम सभा गयासपुर में बीएलओ और ग्राम प्रधान की संयुक्त टीम गांव-गांव जाकर अभियान चला रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। अभियान के तहत बीएलओ और ग्राम प्रधान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर निर्धारित तिथि तक मतदाता सूची में नाम पुनः शामिल कराने की कार्यवाही की जा रही है। टीम घर-घर पहुंचकर उन मतदाताओं की पहचान कर रही है, जिनके नाम सूची से कट गए थे। ग्राम प्रधान गयासपुर राजित राम ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से तय समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। प्रयास है कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें