जिला पंचायत परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी।
अंबेडकरनगर। मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले राष्ट्रभक्त महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर सोमवार को खिचड़ी भोज का आयोजन जिला पंचायत परिसर में किया गया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। क्षत्रिय समाज संरक्षक लालबिहारी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। राष्ट्र के लिए जीवन भर संघर्ष किया। महाराणा प्रताप वीरता और वचन की अद्भुत मिसाल थे। उन्होंने कठिन संघर्ष कर देश को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाई। ऐसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह व अन्य मौजूद रहे।