फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अभियान बेअसर, सिर्फ 54 लोगों को लगे टीके

विज्ञापन
मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को टीकाकरण का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ. श्रीका - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार से शुरू हुआ नियमित टीकाकरण अभियान पहले ही दिन औंधे मुंह गिरा। प्रचार-प्रसार के अभाव का नतीजा रहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल समेत कुल 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर 54 टीके ही लग सके।
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों, किशोरों व किशोरियों के साथ ही गर्भवती को टीका लगाया जाना है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया था। हालांकि तमाम दावों के बावजूद रविवार को पहले दिन ही अभियान औंधे मुंह गिर गया।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को सिर्फ 54 किशोरों, किशोरियों व गर्भवती को ही टीका लगाया गया। अभियान की शुरुआत सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने अकबरपुर नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर मंसूरपुर पर किया। यहां चार गर्भवती व दो बच्चों को टीका लगा।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिला अस्पताल, संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी टीका नहीं लग सका। स्वास्थ्य केंद्र पंडाटोला में मात्र एक टीका लगा। सीएचसी टांडा में 13, अरबन हेल्थ सेंटर टांडा में 14, पीएचसी उतरथू में पांच टीके लगे। अन्य केंद्रों पर भी कुछ ऐसा ही हाल रहा।
प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीके बादल ने कहा कि अभियान में तेजी लाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। सभी की जिम्मेदारी है कि अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें