फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को आत्मर्निभर बनाने को शुरु हुआ सिलाई प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व कौशल व प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

पहले चरण में कटेहरी व टांडा विकास खंड की 25-25 महिलाओं का प्रशिक्षण शुरु किया गया है। महिलाओं को इसमें कपड़ों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षित महिलाएं अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
कौशल विकास मिशन योजना के तहत बुधवार को टांडा ब्लाक के इंदिरा गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण शुरु किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ एमआईएस प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण में मौजूद स्वयं सहायता समूहों को इस प्रशिक्षण के महत्व के बारे में समझाया। कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य पूर्व प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षित करना है। जिससे वह जल्द से जल्द सिलाई कार्य में निपुण होकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
ऐसे में प्रशिक्षिणार्थियों को इसे पूरी गंभीरता से लेना होगा। प्रशिक्षण में कुल 25 महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा कटेहरी ब्लाक में जन कल्याण समिति द्वारा शुरू किए गए 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ एनआरएलम के जिला कोआर्डिनेटर ने किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से इसका भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि मौजूदा समय प्रत्येक नागरिक के लिए आर्थिक संकट वाला है।
ऐसे में स्वयं सहायता समूहों को अपनी आर्थिक बेहतरी के लिए इन प्रशिक्षणों का लाभ उठाने के लिए स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। प्रशिक्षण में कुल 25 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मोनू कुमार दुबे सहित अन्य मौजूद रहे। प्रशिक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें