फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कंट्रोल रूम से जुड़ने लगे बोर्ड परीक्षा केंद्र के कैमरे

Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद परीक्षा की हाईटेक निगरानी को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में नजर रखने के लिए हर कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे व साउंड रिकार्डर को वेबकास्टिंग के लिए डीआइओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 113 परीक्षा केंद्रों पर 71282 विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी रहेगी। शनिवार को डीआईओएस गिरीश सिंह ने शनिवार को कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। आदेश दिया कि जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा केंद्रों से डीबीआर की आईडी व पासवर्ड प्राप्त हो रहा है, वैसे-वैसे इसके संयोजन को व्यवस्थित पूरी करा ली जाए। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे कड़ी निगरानी की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित कार्यों का पटल संभाल रहे वरिष्ठ सहायक राजेश जायसवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम को व्यवस्थित किया जा रहा है।
तकनीकी टीम की मदद से कंट्रोल रूम में सभी कंप्यूटर आपस में जोड़ दिए गए हैं। किसी कंप्यूटर से किसी परीक्षा केंद्र के किसी कमरे की वीडियो तस्वीरों व ध्वनियों को सुना जा सकता है। विशेषज्ञ कंट्रोल रूम में ही बैठकर परीक्षा की निगरानी कर सकेंगे। कोई भी गतिविधि संदिग्ध होने पर स्वयं निर्देशन के साथ-साथ सचल दस्तों को भी निगरानी के लिए आगाह कर सकेंगे। कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों से डीबीआर का आईडी व पासवर्ड प्राप्त हो चुका है, उनके संयोजन का प्रयास शुरू कर दिया है। संयोजन का कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रायल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें