संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। महरुआ उपकेंद्र में बुधवार को इनकमिंग जलने से नसीरपुर, पतौना और मंसापुर फीडर के ब्रेक डाउन होने से 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इसके बाद बिजलीकर्मियों ने फाल्ट को ढूंढना शुरू किया तो इनकमिंग केबल जलने की जानकारी मिली। चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद केबल को बदलकर अपराह्न चार बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व सुबह छह बजे अकबरपुर के एलआईसी बिजली घर की बिजली गुल हो गई। 15 मिनट बाद बहाल हुई। वीआईपी फीडर पर भी दिन में बिजली की कटौती का दौर जारी रहा। बरवा बैरमपुर के शहरी क्षेत्र की बिजली मंगलवार की रात दो बजे ब्रेक डाउन के चलते गुल हो गई। एक घंटे बाद रात दो बजे बहाल हुई। आपूर्ति बाधित होने से नसीपुर, पतौना, वेस्ट, मंशापुर और रामनगर कर्री फीडर से मथानी, पितांबरपुर, लोकनाथपुर, सेमरी जैमलपुर, प्राणनाथ, नरसिंह दासपुर, महरूआ, कटरिया, बड़ागांव, आदमपुर तिंदौली, हरिश्चंद्रपुर, सुखारीगंज, सेहरी जलालपुर, रामबाबा सिहत कई गांवों की आपूर्ति ठप रही। जेई का कहना कि आपर्ति बहाल कराई जा रही है।