फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झटका मशीन की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के गौरा कमालपुर निवासी आसाराम (50) की मंगलवार देर रात काम से वापस लौटने के दौरान झटका मशीन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के बेटे अवनीश के मुताबिक उनके पिता आसाराम अहियापुर एक निजी भट्ठे पर खाना बनाने का काम करते थे। हर दिन की तरह मंगलवार को भी भट्ठे पर गए थे। रात आठ बजे साइकिल से घर लौट रहे थे, लेकिन वह घर नहीं आए। सुबह ग्रामीणों ने सती राम वर्मा के खेत के पास शव देख सूचना दी। अंदेशा है कि करंट लगने मौत हुई है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुनीता बेसुध हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें