जिला अस्पताल में बंद पड़ा ऑपरेशन कक्ष।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सी-आर्म मशीन के दुरुस्त न होने से शनिवार को दूसरे दिन भी हड्डी का ऑपरेशन नहीं हुआ। ऐसे में एक बार फिर से मरीजों को मायूसी हाथ लगी। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में एक दिन पहले हड्डी ऑपरेशन के लिए लगी सी-आर्म मशीन खराब हो गई थी। नतीजा यह रहा था कि हड्डी से संबंधित मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर करना पड़ा। मालूम हो कि जिला अस्पताल में आर्थो से संबंधित लगभग ढाई सौ मरीजों की ओपीडी होती है। सी-आर्म मशीन के खराब होने से ऑपरेशन के लिए आए एक मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया गया था।
उम्मीद थी कि शनिवार को मशीन के दुरुस्त होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे एक बार फिर से हड्डी का ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को मायूसी हाथ लगी। शनिवार को दो ऐसे मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया। दरअसल संबंधित मरीज पहले से ही जिला अस्पताल में भर्ती थे। उनका शनिवार को ऑपरेशन होना था। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि तकनीकी टीम गड़बड़ी दूर कर रही है। संभावना है कि सोमवार तक ठीक हो जाएगी।