जैतपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का निवासी गोविन्द पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह रविवार को बाइक से अकरबपुर गया था। देर शाम को वापस घर जा रहा था। जलालपुर अकबरपुर मार्ग पर वह नवानगर गांव के पास पीछे से आए दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक करते हुए रोक लिया।
युवक ने बाइक रोक दी। वह जब तक कुछ समझ पाता तब तक एक बदमाश उसके पास पहुंचा और असलहे के बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने उसे बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक लेकर जलालपुर की तरफ भाग निकले।
बाद में पीड़ित युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने युवक को निकट के चिकित्सालय में भर्ती कराया। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।