फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर बाइक चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से चोरी की 21 बाइक बरामद की गई हैं। एसपी ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए पुरस्कार की भी घोषणा की है। टांडा पुलिस पिछले कई दिनों से वाहन चोरों के एक गिरोह की धर पकड़ को लेकर कार्य योजना में जुटी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर समेत कई इलाकों से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई थी।
विज्ञापन

टांडा पुलिस ने इसे चुनौती के तौर पर लिया था। सीओ अमरबहादुर के नेतृत्व में योजना बनाकर किए जा रहे प्रयासों का सार्थक नतीजा भी सामने आ गया। एक दिन पहले रविवार शाम सुरागरसी के आधार पर अलीगंज थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज ने स्वाट टीम के दरोगा जयकिशन यादव व मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी मनोज सिंह समेत दरोगा मुन्नीलाल चौधरी के साथ ममरेजपुर धागा मिल के निकट घेराबंदी की। इसी बीच वहां एक बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अलीगंज थाने ले जाया गया। उनकी पहचान अलीगंज ओदरा निवासी गुरु प्रसाद, ज्योति जैना निवासी अमन तथा छांगूरपुर मिश्रौलिया निवासी राहुल उपाध्याय के रूप में हुई। पुलिस ने बाद में उनकी निशानदेेही पर ग्राम ओदरा तथा मुकुन्दपुर से चोरी की तमाम बाइक बरामद कर ली। इनमें से तमाम बाइक के नंबर प्लेट बदल दी गई थीं, जबकि कई वाहनों के फर्जी कागजात तैयार कर लिए गए थे।
सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस टीम की इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की कुल 21 बाइक बरामद की गई हैं। इन्हें अलग अलग क्षेत्रों से चोरी किया गया था। गिरफ्तार तीन अभियुक्तों से जरूरी पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया है। इस बड़ी बरामदगी व गिरफ्तारी से जिले में वाहन चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने की उम्मीद है। उधर सीओ अमरबहादुर ने बताया कि एसपी ने टीम के इस प्रयासों पर दस हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें