फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल को शांत बनाए रखने में भूमिका निभाएं व्यापारी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पुलिस कार्यालय में आयोजित व्यापारी बैठक को संबोधित करते एसपी व एएसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या मामले का संभावित फैसला आगामी दिनों में आने को देखते हुए बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी देते हुए एसपी ने कहा कि यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न करते हुए गली मोहल्लों में जाकर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करें।
एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी दिनों में अयोध्या मामले का फैसला आने की संभावना है। इसे देखते हुए जिले में आपसी सौहार्द बना रहे, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। व्यापारियों से आह्वान किया कि वे सभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करें। न तो किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाएं और न ही किसी को ऐसा करने दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार का यदि कोई भड़काऊ भाषण दे या फिर नारेबाजी करने के साथ ही जुलूस निकाले, तो इसकी भी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। यदि किसी ने ऐसा करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। कहा कि व्यापारियों की जिम्मेदारी है कि वे गलियों व मोहल्लों में जाकर लोगों के बीच बैठक कर उन्हें आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।
एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर न तो किसी प्रकार का भड़काऊ मैसेज भेजें और न ही उसे फारवर्ड करें। यदि कोई माहौल खराब करता नजर आए, तो इसकी जानकारी तत्काल 112 पर फोन कर दें। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को भी फोन कर सकते हैं।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके नंबर 7839858548 पर जानकारी दें। इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, रामशबद यादव, अशोक कुमार, अनिल गर्ग, राजू उपाध्याय, राजेश कुमार, कृष्णकुमार, लालचंद्र, ज्ञानदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें