फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चुुनाव में गईं बस, बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सोमवार को 20 बसें निकाय चुनाव के दूसरे पहले चरण के मतदान के लिए अकबरपुर बस स्टेशन से रवाना हो गईं। ऐसे में अब अकबरपुर बस स्टेशन में 34 बसें ही शेष रह गईं हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रथम चरण का मतदान चार मई को होना है। सुरक्षा कर्मियों व मतदान में लगे कर्मचारियों को मतदान केंद्र तक लाने ले जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन से 20 बसें सोमवार को गैर जनपद के लिए रवाना हो गईं। मालूम हो कि अकबरपुर रेलवे बस स्टेशन के बेड़े में कुल 54 बसें हैं। इनमें से 20 चली गईं। ऐसे में मात्र 34 बसें ही शेष रह गई हैं।
इस बीच बसों की कमी के चलते यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वे घंटों संबंधित बस का इंतजार करने को विवश हुए। आजमगढ़ जाने के लिए अकबरपुर में बस का इंतजार कर रहे शहजादपुर के अतुल कुमार व मीरानपुर के परवेज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए जिम्मेदारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। लगभग डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक नहीं आ सकी है। बीच में एक बस आई थी लेकिन वह पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थी।
विज्ञापन

उधर एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि लगभग दो दर्जन बस चुनाव में शामिल होने के लिए गैर जनपद गई हैं। जो बसें हैं उनका संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें