फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सहालग में नहीं मिल रहीं बसें, यात्री परेशान

Fri, 09 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरगनर। अकबरपुर डिपो इस समय चालकों की कमी से जूझ रहा है। हालत ये हैं की यात्रियों को आवागमन करने के लिए रोडवेज बसें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


सहालग में लगातार चालक व परिचालकों की कमी होने से बसें कम संचालित हो रही हैं। शुक्रवार को चालकों की वजह से 25 बसों का संचालन हुआ। इसके अलावा ट्रेनों पर घंटों इंतजार करने पर यात्रियों को मायूस होकर निजी साधन या प्राइवेट वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बस का इंतजार कर रही मीरानपुर निवासी आशीष ने बताया कि सुल्तानपुर के लिए बस का इंताजर कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र पर पूछने पर पता चला है कि एक घंटे में आएगी।
पहितीपुर रोड की रहने वाली अनामिका ने बताया कि लखनऊ रिश्तेदारी में जाना है। ट्रेन छूट गई थी, इसलिए बस स्टेशन आए थे, लेकिन बस का भी इंतजार करना पड़ रहा है। इससे असुविधा हो रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि चालकों की वजह से बसें कम चल रही है। इसके लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
संविदा चालक भर्ती के लिए मिले पांच आवेदन
संविदा चालकों की भर्ती के लिए हर बुधवार को अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जिले में अभी तक केवल पांच आवेदन मिले हैं। इतनी कम संख्या में आवेदन आने से चालकों की कमी पूरा होना संभव नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें