फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस चालक गिरफ्तार, सह चालक से पूछताछ

विज्ञापन
 पोस्टमार्टम हाउस में रात 12 बजे नेपाल से आए परिजनों को ढांढस बंधाते जिला पंचायत प्रशासक साधू व
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास हुए बस हादसे में पुलिस ने चालक उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सह चालक सत्यवीर चौहान से पूछताछ की जा रही है। शनिवार शाम बस मालिक नरेंद्र कुमार सिंह के पहुंचने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार हादसे के समय बस उम्मेद सिंह ही चला रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब एक बजे चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन निजी वाहनों से शव लेकर नेपाल, बिहार और कुशीनगर रवाना हुए। इससे पहले मेडिकल कॉलेज परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन रहा।
पुलिस ने बस चालक उम्मेद सिंह निवासी रुद्रपुरा, थाना माधवगढ़, जालौन को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सह चालक सत्यवीर चौहान निवासी इकहरा, थाना भितरवार, ग्वालियर मध्य प्रदेश से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद बस में लदा ट्रांसपोर्ट का सामान भी उतरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार के तेगरा एक्सप्रेस की एसी-स्लीपर बस शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे जैतपुर क्षेत्र में अंबरपुर टोल प्लाजा के पास ट्रेलर में पीछे से घुस गई थी। हादसे में सचिन कुमार (28) निवासी महुआ छतवारा, वैशाली, नौशाद (36) निवासी वाजिदपुर, दरभंगा, परवेज अंसारी (34) निवासी आजादनगर हाटा, कुशीनगर और नेपाल के जनकपुर, धनुषा निवासी सत्यम झा (25) की मौत हो गई थी।
दो घायलों को छुट्टी, एक का लखनऊ में इलाज
सड़क हादसे में घायल सुमित आनंद (40) निवासी दरभंगा बिहार और रिंकू कुमारी (45) निवासी मुजफ्फरपुर नगर बिहार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सुमित मिश्रा (28) निवासी रग्घुन कोठी बिहार का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जिले से गुजरती हैं 100 से ज्यादा निजी बसें
हादसे के बाद जिले से गुजरने वाली निजी लग्जरी और स्लीपर बसों के संचालन पर भी सवाल उठे हैं। रोजाना 100 से अधिक बसें जिले की सड़कों से गुजरती हैं। इनमें दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों के लिए चलने वाली बसें शामिल हैं। गौहन्ना-न्योतरिया बाईपास से बसों का लखनऊ और दिल्ली आना-जाना होता है। बसों में सवारियों के साथ बड़ी मात्रा में कॉमर्शियल सामान भी लादा जाता है। इनमें कई बसें जिले में पंजीकृत नहीं हैं। हादसे के बाद यातायात पुलिस ने शुक्रवार शाम गौहन्ना बाईपास पर 30 बसों की जांच की। प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए, जबकि एक बस की खिड़की ऊंची मिलने पर दो हजार रुपये का चालान किया गया। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि बसों की जांच लगातार जारी है।
पोस्टमार्टम में सामने आई चोटों की भयावहता
पोस्टमार्टम में नौशाद के गले पर चोट का निशान मिला। नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। परवेज अंसारी के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें थीं। उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई थीं। सचिन के शरीर पर करीब 60 सेंटीमीटर लंबे घाव मिले और छह हड्डियां टूटी थीं। सत्यम का सिर बुरी तरह कुचला गया था। चेहरे, सीने और हाथ-पैर की हड्डियां टूटने के साथ शरीर पर कई गंभीर घाव थे।
हो रही कार्रवाई
चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना में शामिल चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी पूर्वी

 पोस्टमार्टम हाउस में रात 12 बजे नेपाल से आए परिजनों को ढांढस बंधाते जिला पंचायत प्रशासक साधू व

 पोस्टमार्टम हाउस में रात 12 बजे नेपाल से आए परिजनों को ढांढस बंधाते जिला पंचायत प्रशासक साधू व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें