फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चेकिंग अभियान में 10 बसों का चालान

Tue, 12 Sep 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एआरटीओ व एआरएम की टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान 10 बसों का चालान किया है। इन बसों को टीम ने अकबरपुर के पुराने तहसील तिराहा, दोस्तपुर रोड व न्यौतरिया बाईपास पर पकड़ा। इन बसों पर 97 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह अभियान बिना परमिट के चलने वाली निजी बसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन एआरटीओ वीडी मिश्र व एआरएम सीवी राम की अगुवाई में टीम ने अकबरपुर, बसखारी, आजमगढ़ व जलालपुर से दिल्ली जाने वाली बसों की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें