अंबेडकरनगर। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश पूनम सिंह द्वितीय ने घसियारी टोला निवासी अखिलेश गुप्त को 17 माह के साधारण कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि जेल में बिताई गई 17 माह की अवधि को भी जोड़ने का आदेश दिया है। कहा कि आरोपी ने जुर्माने की रकम नहीं चुकाई तो उसे 15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।