बुुधवार दोपहर अछती गांव में यूसुफ के खेत में अचानक आग की लपटें उठती दिखीं। थोड़ी ही देर में काफी ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना फायरब्रिगेड आलापुर को दी गई। टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को ढाढ़स बंधाया। अन्य घटनाओं में भी काफी नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र के अछती गांव के एक खेत में बुधवार दोपहर करीब अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। तब तक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। इससे किसानों को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की इस घटना से यूसुफ खान, रामचेत, राजदेव, रामकेवल, रामलौटन, नरेन्द्र, आशाराम, रामशकल, डॉ. फारुक, मोहम्मद यूनुस, पतिराम, शिवशंकर, रामअवध, राजदेव आदित्य कुमार का गेहूं जलकर राख हो गया।
किसानों ने तहसील प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की है। सूचना मिलने क्षेत्रीय विधायक भीम प्रसाद सोनकर, जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न आदि ने किसानों को ढाढ़स बधाया। कहा कि तहसील प्रशासन से प्रभावित किसानों को अहेतुक सहायता दिलायी जाएगी।
वहीं फौलादपुर गांव में सुखराम का छप्पर राख हो गया। उसमें रखी बाइक भी जल गई। एक भैंस भी झुलस गई। घटना से पीड़ित को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तेंदुआईकला में लगी आग से रामसुमेर प्रजापति का छप्पर जल गया। उसमें रखा समान व एक बाइक जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग बुझाई। इसमें पीड़ित को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।