फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया 40 हजार का माल

Fri, 18 Dec 2015 10:47 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कटेहरी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र रामवचन कटेहरी बाजार में गुमटी में मोबाइल बनाने की दुकान करता है। रोज की तरह गुरुवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया। शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग उधर से गुजरे  तो उन्होंने गुमटी के पीछे का पटरा निकला हुआ पाया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने इसकी जानकारी संतोष को दी। संतोष के अनुसार चोरों ने एक कंप्यूटर सेट, ब्लोअर मशीन, शोल्डर आयरन व दो मोबाइल सेट, एक पैकेट चाइना बल्ब सहित कुल 40 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस की रात्रिगश्त के दावे के बावजूद आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस पूरी तरह नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें