फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में किसानों पर मेहरबानी

Mon, 29 Feb 2016 11:20 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहिर तौर पर उनका लाभ उठाने से किसानों की आर्थिक दशा सुदृढ़ होगी। किसानों ने कहा है कि सरकार ने जो प्राविधान तय किए हैं,  उनका पूरी मजबूती से क्रियान्वयन भी तय करना होगा।
विज्ञापन


पिछले लगभग  दो वर्ष से अलग-अलग प्राकृतिक आपदा व मुश्किलों से जूझ रहे किसानों के लिए सोमवार को पेश हुआ केंद्रीय आम बजट उम्मीदों का नया सवेरा लेकर आया प्रतीत हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बजट में किसानों पर ही ज्यादा फोकस किया गया है।

कृषि क्षेत्र को ज्यादा तवज्जो दिए जाने की खुशी जागरूक किसानों के बीच सोमवार को खुलकर दिखाई पड़ी। फसल बीमा योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये का प्राविधान किए जाने तथा 5 लाख एकड़ में जैविक खेती कराए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए किसान दिलीप वर्मा ने कहा कि जाहिर तौर पर इससे न सिर्फ किसानों को लाभ होगा, बल्कि खाद्यान्न मामले में देश भी प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


हालांकि सिर्फ वायदा रहा तो इससे बात नहीं बनेगी। इस पर अमल भी उतनी ही गंभीरता से करना होगा। पांच वर्ष में किसानों की आय दोगुनी किए जाने के प्रबंधों के वायदे को लेकर किसानों में सबसे ज्यादा खुशी दिखाई पड़ी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले किसानों से यह वायदा किया था कि वे उन्हें उनकी उपज का भरपूर मूल्य दिलाएंगे। बजट में अब मौजूदा घोषणा को अधिकांश किसान उसी वायदे से जोड़कर देख रहे हैं।

किसान शाह बख्श व रमेश ने कहा कि पांच वर्ष में किसानों की आय दो गुनी किए जाने का वायदा कर सरकार ने एक बड़ी उम्मीद जगाई है। इसका लाभ दिलाने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने होंगे।

किसान राज कुमार व धनराज ने कचरे से खाद बनाए जाने के व्यापक कार्यक्रम, 9 लाख करोड़ का कर्ज दिए जाने तथा मनरेगा के तहत 5 लाख तालाब पूरे देश में खुदवाए जाने के प्रयासों को सुखद भविष्य का संकेत बताया। कहा कि कचरे से खाद बनाने के इंतजाम ज्यादा मजबूत होंगे, तो खाद के संकट में कमीं के साथ साथ स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

किसान जियालाल व सुरेश ने कहा कि सरकार ने बजट में सिंचाई संसाधनों को बेहतर करने का उल्लेख भी पूरी मजबूती से किया है।  इसके लिए चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम की जो घोषणा की गई है, उससे आने वाले दो  तीन वर्षों में सिंचाई संकट से भी उबरने में देश को काफी मदद मिलेगी।

बीपीएल परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना का लाभ जिले के 1 लाख 6 हजार 692 परिवारों को प्राप्त होगा। सोमवार को पेश किए गए बजट में  केंद्रीय वित्तमंत्री ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या तो नहीं बढ़ाई,  लेकिन बीपीएल परिवारों के लिए रसोई गैस कनेक्शन की सुविधा दिए जाने की घोषणा जरूर कर दी।

इसका लाभ अब बीपीएल परिवार भी आसानी से उठा सकेंगे। जिले में बीपीएल परिवारों की कुल तादाद 1 लाख 6 हजार 692 है। ऐसे में केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ इन परिवारों को मिलना तय माना जा रहा है। यह बात अलग है कि रसोई गैस की कीमतें काफी अधिक होने के कारण कितने परिवार इसका  लाभ लेंगे, यह देखना आने वाले दिनों में ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें