फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बलिदान अंकित के घर पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
इब्राहिमपुर के मठिया गांव में बलिदान अंकित पांडेय के परिजनों से मुलाकात करते बसपा प्रदेश अध्यक्
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय के मठिया गांव स्थित घर रविवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुंचे। उन्होंने शहीद के पिता शिव प्रसाद पांडेय और मां प्रमिला पांडेय से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। परिवार की स्थिति की जानकारी लेने के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता और माता-पिता के निशुल्क इलाज की मांग की।
विज्ञापन



बता दें कि अंकित पांडेय सीआईएसएफ में तैनात थे और कठुआ जिले में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक सिपाही की ओर से गोली चलाए जाने की घटना में उनकी जान चली गई। अंकित परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी और एक छोटा बच्चा है। पिता शिव प्रसाद पांडेय पूर्व में हुए हादसे के बाद चलने-फिरने में असमर्थ हैं और व्हीलचेयर पर रहते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही शहीद के अस्वस्थ पिता और बुजुर्ग मां के समुचित इलाज की निशुल्क व्यवस्था कराने की मांग उठाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें