फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics News: बसपा ने अकबरपुर विधानसभा में बदली टीम, तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 14 Jul 2026 03:46 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी ने अकबरपुर विधानसभा में टीम बदल दी है। तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में बहुजन समाज पार्टी ने अकबरपुर विधानसभा इकाई में संगठनात्मक बदलाव करते हुए तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए संगठन को सक्रिय करने की दिशा में कदम उठाया है। 

विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, माऊख रामपुर मंगुराडिला निवासी आज्ञाराम प्रधान को अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिसानी अखईपुर निवासी विनायक निषाद को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

वहीं, एडवोकेट विजय कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विधानसभा इकाई के संचालन और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का दायित्व दिया गया है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये नियुक्तियां बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश और प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद की गई हैं। नए पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में विधानसभा इकाई की सक्रियता बढ़ाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें