फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने ब्लॉक प्रमुख के 2 प्रत्याशी किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बसपा ने गुरुवार को दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने बताया कि अकबरपुर ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि टांडा के लिए बसपा नेता सुरजीत वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अन्य सीटों के लिए भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। सभी 9 ब्लॉक में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराई जाएगी। सुनीता बीते दिनों तक अकबरपुर की ब्लॉक प्रमुख थीं। वे सपा में थीं, लेकिन इस बार टिकट न मिलने पर बीते दिनों ही बसपा में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें