अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के बीएनकेबीपीजी काॅलेज में परीक्षा देते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में चल रही बीएससी द्वितीय वर्ष की रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र व एमए फाइनल शिक्षाशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे। उधर राजकीय इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक की परीक्षाएं भी मंगलवार को हुईं।
मौजूदा समय में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा का संचालन हो रहा है। मंगलवार को बीएससी द्वितीय रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र व एमए फाइनल शिक्षाशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र की
परीक्षा हुई। इसमें बीएससी की परीक्षा बीते दिनों पेपर लीक होने के चलते रद हो गई थी, उसे मंगलवार को पुन: कराया गया।
अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में द्वितीय पाली में हुई बीएससी द्वितीय रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 327 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 273 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कसा।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में एमए फाइनल शिक्षाशास्त्र तृतीय प्रश्रपत्र की परीक्षा में 288 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 280 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 62 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। प्राचार्य डॉ. अजीत सारस्वत ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कई शिक्षक नजर रखे हैं।