फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीएसए ने जारी किए शिक्षामित्रों के समायोजन के निर्देश

Tue, 16 Dec 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को लंबे समय बाद तबादला व समायोजन का लाभ दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। बीएसए ने इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया तीन दिवस में पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में 1885 शिक्षामित्र हैं। नौ दिसंबर को जारी निर्देश में पहले चरण में मूल विद्यालय व मूल विद्यालय में जगह खाली न होने पर संबंधित ग्राम पंचायत में तैनाती के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पहले शिक्षामित्रों से विकल्प लिया जाएगा। वहीं, डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें