फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पौधरोपण कर रक्षाबंधन को यादगार बनाएंगे भाई-बहन

Sun, 02 Jun 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पर्यावरण बेहतरी के साथ ही यह रक्षाबंधन कई भाई बहनों के लिए यादगार साबित होगा। वन विभाग अकबरपुर तहसील के कोड़रा में रक्षाबंधन वन तैयार करेगा। रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को इस वन में कुल 17500 पौधे रोपे जाएंगे। इच्छुक भाई बहनों को यहां आकर पौधे रोपने में प्राथमिकता मिलेगी। आमलोग भी यहां पौधरोपण कर सकेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने इस बार रक्षाबंधन पर्व को खास बनाने के लिए अनूठी पहल की है। तैयारी यह है कि रक्षाबंधन के दिन भाई बहनों के हाथों यहां अलग-अलग प्रकार के पौधे लगवाए जाएंगे। इससे भाई बहनों के बीच जहां आपस में स्नेह बढ़ेगा वहीं पर्यावरण बेहतरी के लिए सकारात्मक संदेश भी दिया जा सकेगा। पौधरोपण में यूं तो कोई भी व्यक्ति आकर भागीदारी कर सकता है, लेकिन विभाग ने कोड़रा द्वितीय गांव स्थित सात हेक्टेयर क्षेत्रफल को इसके लिए चिन्हित किया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार विभाग की तरफ से एक ऑनलाइन लिंक दिया जाएगा। इसके माध्यम से इच्छुक भाई बहनों रजिस्ट्रेशन कराकर रक्षाबंधन के दिन पौधरोपण कर सकेंगे। इस वेबसाइट पर पूरा विवरण दर्ज रहेगा कि रक्षाबंधन वन कहां पर और कैसे स्थापित किया जा रहा है। इस वन में खासतौर पर आम, जामुन, आंवला, नीम, शीशम व पीपल आदि के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्रफल में कुल 17 हजार से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पौधे नर्सरी में तैयार कराए जा रहे हैं। यहां रोपे जाने वाले पौधों की सुरक्षा भी विभाग की तरफ से खासतौर पर होगी।


शुरू की गईं तैयारियां
संबंधित भूमि पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी गड्ढे आदि खोदने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षाबंधन के दिन यहां खासतौर पर भाई बहनों द्वारा पौधरोपण कराया जाएगा। यह मुहिम इसलिए चलाई जा रही है ताकि आम लोग अलग-अलग कारणों से पौधरोपण को लेकर अपना जुड़ाव महसूस कर सकें। -डॉ. उमेश तिवारी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें