फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साले की मौत के सदमे में जीजा ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर के सिकंदरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात चंद घंटों के अंतराल में जीजा-साले की मौत से परिवार में मातम पसर गया। लंबे समय से बीमार चल रहे रामसूरत कन्नौजिया (65) ने बृहस्पतिवार शाम दम तोड़ दिया। उस समय उनके पास बैठे रिश्ते में जीजा शिवचरन कन्नौजिया (55) भी यह सदमा सह नहीं सके। शुक्रवार भोर करीब 4:30 बजे उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामसूरत सिकंदरपुर गांव के निवासी थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजन उनकी मौत से सदमे में थे। बताया गया कि उस दौरान शिवचरन भी उनके पास बैठे थे। रामसूरत की मौत की जानकारी के कुछ घंटे बाद शिवचरन की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
शिवचरन मूल रूप से सिसारा गांव के निवासी थे और सिकंदरपुर में नेवासा पर रह रहे थे। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं रामसूरत के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों के पुत्र रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। एक ही रात में दो मौतों की खबर से परिजन बदहवास हो गए। प्रधान नसीम अहमद ने बताया कि दोनों दूर के रिश्तेदार थे। शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें