फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टूटे खड़ंजे, चोक नालियां और खराब स्ट्रीट लाइटें बनीं शिवबाबा वार्ड की पहचान

Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
​शिवबाबा वार्ड में खस्ताहाल मार्ग पर बहता गंदा पानी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के शिवबाबा वार्ड की आबादी करीब आठ हजार है। पवित्र शिवबाबा धाम इसी वार्ड में है। यहां हर सोमवार और शुक्रवार को मेला लगता है, जिसमें ठीकठाक भीड़ आती है। धार्मिक दृष्टिकोण से अतिमहत्वपूर्ण वार्ड में भी विकास के लिए लोग तरस रहे हैं। टूटे खड़ंजे, चोक नालियां और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें यहां के विकास की हकीकत बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत 25 वार्ड आते हैं। नगर क्षेत्र में विकास के लिए हर वर्ष ठीकठाक बजट खर्च किया जाता है। बावजूद इसके, ज्यादातर वार्डों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी का ही परिणाम है कि शिवबाबा वार्ड के वासी भी शहरी सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय रविप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि नालियों के टूटने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि गंदगी के कारण जीना मुहाल है। दरवाजे के सामने से निकली नाली की महीनों से सफाई नहीं हुई। दुर्गंध के कारण चंद मिनट बैठना मुश्किल है। हर समय बीमारियों का भय भी बना रहता है।
कृष्ण कुमार जायसवाल व राजेंद्र का कहना है कि विकास के लिए आने वाला धन इस वार्ड में खर्च होता तो हालात दूसरे होते। वार्ड में बना शौचालय भी समय से नहीं खुलता है। वार्ड के अंदर जाने के लिए कोई भी इंटरलॉकिंग सड़क नहीं है। खंभों में लगी स्ट्रीट लाइटें भी आधे से ज्यादा खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन


व्यवस्था में हो रहा सुधार
वार्ड में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मार्ग के निर्माण के लिए आगे प्रस्ताव भेजा जा रहा है। साफ-सफाई के लिए कर्मचारियाें की तैनताी की गई है। -बीना सिंह, ईओ नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें