शहर के शास्त्रीनगर स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में रविवार को बैठक के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण मह
अंबेडकरनगर। शहर के शास्त्रीनगर स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों सहित समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने ब्राह्मण समाज से जुड़े विषयों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों का विरोध किया। बताया कि युवा दिल्ली में भी आंदोलन कर रहे हैं। जिले में भी इसके विरोध में आवाज उठाने का फैसला हुआ। संरक्षक राम प्रताप मिश्रा ने समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से संबंधित नीतियों पर पुनर्विचार की मांग की। (संवाद)