फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालक की मौत, चार अन्य गंभीर

Mon, 27 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार भर्ती सर्पदंश का शिकार बालिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्पदंश के चलते सोमवार को तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोगों का गंभीर दशा में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार बेवाना थाना क्षेत्र के खंजहांपुर निवासी आकाश (3) पुत्र करताल सोमवार को घर में खेल रहा था। खेलते हुए उसने घर के एक कोने में स्थित बिल में अंगुली डाल दिया।
विज्ञापन


इसी बीच वहां मौजूद सांप ने डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र के पक्खनपुर निवासिनी साधना (16) पुत्री मंशाराम रविवार देररात सर्पदंश का शिकार हो गई।

उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी मोहम्मद गुलजार (22) पुत्र आस मोहम्मद व सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरतल गांव निवासी साधना (24) पत्नी दीपक सोमवार सुबह सर्पदंश का शिकार हो गई।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी प्रमोद (40) पुत्र रामचंद्र भी सर्पदंश का शिकार हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें