फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दोनों नई नगर पंचायतों ने बनाया मतदान काॅ रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पहली बार नगर की सरकार का चुनने का मौका मिला तो दोनों नवसृजित नगर पंचायत के मतदाताओं ने अन्य नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद के मतदाताओं को मतदान में पीछे छोड़ दिया। इन दोनों क्षेत्र के ही मतदाता अव्वल साबित हुए।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले ही आलापुर तहसील क्षेत्र में राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज नाम से दो नई नगर पंचायतों का गठन किया गया। जहांगीरगंज में 17 तो राजेसुल्तानपुर में 15 वार्ड बनाए गए। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चुनाव हुआ तो जहांगीरगंज के 12,809 महिला तथा 13,815 पुरुष मतदाताओं में से ज्यादातर ने खूब उत्साह के साथ मतदान किया। यहां कुल 26 हजार 624 मतदाता हैं। इसी तरह राजेसुल्तानपुर में 10,201 पुरुष तथा 9025 महिलाओं में से अधिकतर ने मतदान में रुचि ली। यहां कुल 19,226 मतदाता हैं।
सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटे के मतदान प्रतिशत पर सभी की निगाहें टिकी थीं। नौ बजे जब दो घंटे की सूचना सामने आई तो जलालपुर नगर परिषद के मतदाताओं को टक्कर देते हुए इन दोनों नगर पंचायत के मतदाता भी 12 प्रतिशत मतदान पर आकर खड़े थे। 11 बजे पुरानी नगर पंचायत इल्तिफातगंज 27.19 प्रतिशत के साथ अव्वल रही लेकिन दूसरे स्थान पर जहांगीरगंज ही 26 प्रतिशत मतदान के साथ थी। एक बजे राजेसुल्तानपुर 42 तो जहांगीरगंज 41 प्रतिशत मतदान कर चुका था। तीन बजे सभी को काफी पीछे छोड़ते हुए राजेसुल्तानपुर 51 तो जहांगीरगंज 52 प्रतिशत पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के मतदान प्रतिशत में सिर्फ जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर ही फर्स्ट डिवीजन पास हो चुके थे। अन्य नगर परिषद व नगर पंचायत 60 प्रतिशत से नीचे थे जबकि राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में 62-62 प्रतिशत मतदान हो चुका था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें