फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से बोलेरो में लगी आग, बचे बहराइच के जायरीन

Sat, 02 Nov 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
3 बसखारी के पलई रामनगर में आग लगने से जली बोलेरो जीप। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात पलई रामनगर के निकट चलती बोलेरो जीप शॉर्ट सर्किट से आग के गोले मेंं बदल गई। चालक व बोलेरो में बैठे यात्रियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के घोसियाना गांव निवासी दिलबहार अपने परिवार के साथ चार पहिया वाहन से किछौछा दरगाह दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे वे पलई रामनगर के निकट पहुंचे। इसी दौरान वाहन में शॉर्ट-सर्किट होने से इंजन से धुआं निकलने लगा। जब तक अंदर बैठे लोग कुछ समझ पाते तब तक जीप से आग निकलने लगी। आननफानन चालक समेत सभी अंदर बैठे अन्य लोग वाहन से बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही वाहन आग के गोले में बदल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जायरीन वाहन से बाहर निकलने में चंद मिनट की देरी कर देते तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने डायल 112 पर वाहन में आग लगने की सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने से वाहन जल गया। हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री बाद में अन्य वाहन से बहराइच के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें