अंबेडकरनगर में मिठाई बनाने की फैक्टरी में दूध गर्म करने वाला बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया और छत तोड़ते हुए करीब 10 फीट हवा में उछल गया। संयोग से घटना से ठीक पहले पास खड़े लोग आवाज सुनकर दूसरी ओर चले गए थे। इससे बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के अंबेडकरनगर में कटका के रफीगंज बाजार में शुक्रवार दोपहर मिठाई बनाने वाली फैक्टरी में दूध गर्म करने वाला बॉयलर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि बॉयलर मकान की छत तोड़ते हुए करीब 10 फीट ऊपर हवा में उछल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
रफीगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले अमन सिंह ने बताया कि उनकी दुकान के बगल में मिठाई बनाने की फैक्टरी संचालित होती है। शुक्रवार दोपहर फैक्टरी में दूध उबालने के दौरान अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया।
घटना के समय बॉयलर के पास कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी ओर से कुछ लोगों ने उन्हें आवाज देकर बुलाया। इस पर सभी वहां चले गए। उनके हटते ही तेज धमाका हुआ और बॉयलर छत तोड़कर ऊपर उछल गया।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे में किसी के हताहत नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।