फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फंदे से लटका मिला था युवक का शव, ग्रामीणों ने लाश रखकर सड़क की जाम; पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Sat, 07 Dec 2024 12:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

एक दिन पहले युवक का शव फंदे से लटका मिला था। परिजन और ग्रामीणों ने लाश रखकर सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव रखकर जलालपुर-बसखारी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करने का भरोसा दिलाकर जाम समाप्त कराया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है। 

विज्ञापन


फरीदपुर कोड़रा निवासी अखिलेश यादव (21) का शव शुक्रवार के दिन में गांव के निकट पेड़ से लटका मिला था। उसकी पत्नी रेखा ने एक दिन पहले ही पति समेत अन्य ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। आरोपियों का कहना था कि विवाद सोशल मीडिया के लिए रील बनाने को लेकर हुआ था। इसके बाद रेखा खुद ही चली गई थी। 

पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप

इन सबके बीच युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने रेखा और पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि केस दर्ज करके कार्रवाई हो। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजन घर पहुंचे। 

केस दर्ज करके जांच की जाएगी

इसके बाद शनिवार सुबह जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस टीम के साथ सीओ जलालपुर अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। समझाया कि केस दर्ज करके जांच की जाएगी। इसके बाद लगभग एक घंटे चला जाम समाप्त हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें