फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली के बालापैकौली गांव में संदीप राजभर (26) का शव रविवार रात कमरे में गमछे के सहारे लटकता मिला। जानकारी के अनुसार संदीप की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी और कुछ समय बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से संदीप सदमे में थे।
विज्ञापन

रविवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके बाद रात करीब 10 बजे संदीप का शव कमरे में लटकता मिला। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थे। दो बहनों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें