फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुल से सरयू में कूदे छात्र का शव 29 घंटे बाद बरामद

विज्ञापन
प्रभात गिरि (फाइल फोटो)
विज्ञापन
आलापुर। जहांगीरगंज के बिड़हर घाट पुल से मंगलवार सुबह सरयू नदी में छलांग लगाने वाले 12वीं के छात्र मौसम उर्फ प्रभात गिरि (17) का शव बुधवार को 29 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। कटका के पिड़ोरिया निवासी छात्र का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर मिला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को सुबह करीब सात बजे एक युवक बाइक से बिड़हर घाट पुल पर पहुंचा था। उस समय कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर स्नान कर रहे थे। युवक ने पुल के पास अपनी बाइक खड़ी की और सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में जाने के बाद दोबारा ऊपर नहीं आ सका। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद एसडीएम राहुल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद खोज अभियान तेज कर दिया गया। पहले स्थानीय गोताखोरों और बाद में पीएसी कंपनी के गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन शाम होने के कारण खोज नहीं हो सकी। बुधवार सुबह आठ बजे प्रतापगढ़ से बुलाई गई एसडीआरएफ टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद गोताखोरों ने मौसम का शव बरामद कर लिया। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग
बेटे मौसम की मौत के बाद पिता संजय गिरी का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विवाहिता बहन करुणा और दीपाली के अलावा छोटी बहन अंतिमा के आंसू भाई की मौत के बाद थम नहीं रहे हैं। परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें