फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के आराजी देवारा बत्तीस का पुरवा गांव के पास स्थित बाग में शुक्रवार को पेड़ से रस्सी के सहारे गुलशन (25) का शव लटकता मिला। मृतक के पिता दिवाकर ने बताया कि गुलशन वैवाहिक कार्यक्रमों में वीडियो बनाते थे। बुधवार शाम करीब छह बजे वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें गांव के पास बाग में पेड़ से लटका देखा। शोर मचने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। नीचे उतारकर साबितपुर बाजार स्थित चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें