इल्तिफातगंज रोड स्थित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता। -संवाद
अंबेडकरनगर। जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में संदीप यादव मिस्टर अंबेडकरनगर बने। इसके अलावा सुफियान बेस्ट फिजिक के लिए चुने गए।
द गोल्ड जिम के प्रबंधक गौरव दुबे की देखरेख में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। संदीप यादव, सुफियान, शेख हसन व वीरेंद्र निषाद ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतिभागी अंकित कुमार, अनस अहमद, अभिषेक कुमार व मोहम्मद फैजान ने अपने-अपने भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौरव विकास, सतीश कुमार, प्रिंस जायसवाल व अभय यादव तीसरे स्थान पर रहे।
मैन फिजिक प्रतियोगिता में सुफियान को पहला, अक्षय कुमार को द्वितीय, संदीप कुमार यादव को तृतीय, सनीष कुमार को चतुर्थ व एजाज अहमद को पांचवां स्थान मिला।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा व विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रविंद्र राजभर ने बताया कि निर्णायक की भूमिका रोहित बंसल, वैभव शर्मा व सुमैय्या रशीद ने निभाई। संचालन अब्दुल सुभान ने किया।