फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकते मिले दो युवकों के शव

Wed, 25 Jun 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर के मेढ़ी सुलेमपुर और अकबरपुर के मिर्जापुर में दो युवकों के शव फंदे से लटकते मिले। दोनों मामलों में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

हंसवर के मेढ़ी सुलेमपुर निवासी विजय बहादुर यादव (40) का सोमवार को कमरे में रस्सी के फंदे के सहारे लटककर अपनी जान दे दी। ममेरी बहन शिवांगी दोपहर 12 बजे उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने गईं तो कमरे की छत में लगे एंगल के सहारे शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शिवांगी के शोर मचाने पर नानी सोना देवी व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी सुरेखा, बेटी आर्या और अन्नू के साथ करीब दो वर्ष से मायके में ही रह रही है। इसके चलते वह अवसाद में थे। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अकबरपुर के मीरानपुर के रसूलाबाद हौजपट्टी निवासी रोहित कुमार (22 वर्ष) अपने बहनोई की मौत के बाद से बहन अनीता के घर मिर्जापुर कोड़रा में रहकर डॉ.अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे उनका शव कमरे के पंखे के हुक में दुपट्टे से बने फंदे से लटकता मिला। आत्महत्या के कारणों की परिजन जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें