फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बोर्ड बैठक 26 को, खींचा जाएगा विकास का खाका

Mon, 16 Dec 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जिम्मेदारों की आपसी खींचतान के कारण नगर पंचायत की बोर्ड बैठक लंबे समय से नहीं हो पा रही थी। इस कारण विकास कार्य भी प्रभावित चल रहे हैं। अब मामले के पटाक्षेप के बाद नगर पंचायत जहांगीरगंज की बोर्ड बैठक 26 दिसंबर को होगी। इसमें विकास कार्यों का खाका तैयार होगा।
विज्ञापन

पूर्व में रहे नगर पंचायत प्रतिनिधि सुनील मौर्य और अधिशासी अधिकारी के बीच सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा था। इसी बीच सुनील मौर्य और अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी के बीच मारपीट हो जाने के कारण विकास कार्य बाधित हो गए। बदले घटनाक्रम के बीच गत दिवस नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी अधिशासी अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर सुनील मौर्य को प्रतिनिधि बनाए जाने से इन्कार कर दिया। उसके बाद यह पहली बैठक है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी सभासदों के साथ विकास का खाका खींचेंगी। अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक 26 दिसंबर को बुलाई गई है, इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें