अंबेडकरनगर। रक्तदान महादान है, किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसलिए युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे रक्तदान शिविरों में पहुंचकर बढ़ चढ़कर रक्तदान करें। न सिर्फ खुद रक्तदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रविवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने ये बातें कहीं। वे जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक यूनिट में सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए, जिससे किसी की जान रक्त की कमी से न जाने पाए। सीएमओ ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में यह देखकर बेहद सुखद एहसास हुआ कि इसमें धर्मगुरुओं ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की है। इससे अन्य लोगों व युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन ने कहा कि वर्ष 2004 से रक्तदान शिविर का आयोजन करते चले आ रहे हैं। पहले वर्ष बड़ी मुश्किल से पांच लोग रक्तदान करने पहुंचे थे, लेकिन जैसे जैसे लोगों में जागरूकता बढ़ती गई, वैसे वैसे रक्तदान करने वालों की संख्या भी बढ़ती गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कुल 72 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। जांच में पात्र मिले 35 युवाओं व धर्मगुरुओं ने रक्तदान किया। इस दौरान डॉ. एएम त्रिपाठी, रेहान जैदी, अली अस्करी नकवी, अहमद मेहदी, राशिद आदि मौजूद रहे।
रक्तदान कर हुआ सुखद एहसास
मोहम्मद अमजद, सै. मोहम्मद कमर, एहसानुल हसन, मोहम्मद अली व सदफ ने कहा कि हम सभी को इंतजार था कि रक्तदान शिविर जल्द लगे और हम सब रक्तदान कर सकें। आज जब रक्तदान करने का मौका मिला तो अत्यंत सुखद एहसास हुआ। हमारे खून से यदि किसी की जान बच जाए तो इससे बड़ी बात और पुण्य का कोई और कार्य नहीं हो सकता है। सभी युवाओं को चाहिए कि वे बढ़ चढ़कर रक्तदान करें।
यह बने महादानी
बुजूल फातिमा, सै. वाजिद अली, अली वकार, शौकत, डॉ. आमिर अब्बास, एसएन सज्जाद, मोहम्मद अली, मौलाना मोहम्मद जावेद, मौलाना कमर हुसैन, मौलाना मोहम्मद अब्बास, हुसैन हैदर, मोहम्मद अब्बास, दावर, इसराहुल हसन, औन मोहम्मद, एसएम वकार, सलमान हैदर, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद अब्बास, मुजाहिद अब्बास, सदफ, मोहम्मद मेंहदी, सै. सबीहुल हसन, अर्शी अब्बास, शोएब जैदी, कफील अहमद, मौलाना महताब, मजर रिजवरी, सै. इफ्तेखार हैदर, सै. औन, सै. मोहसिन, सरवर हसन, सै. मजहर हुसैन आदि रक्तदान कर महादानी बने।