फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान को लेकर न पालें भ्रांति, दूसरों की जान बचाने के लिए आएं आगे

विज्ञापन
फोटो 24, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान के बाद प्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर गुरुवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में शिविर का आयोजन किया। जिला अस्पताल में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सालिकराम पासवान तो मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनाज गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित शिविर में 15 लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। युवाओं से अपील करते हुए कहा गया कि रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि इससे खून साफ होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में रक्तदान को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शिविर का शुभारंभ करते हुए अपर सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने कहा कि रक्तदान महान पुण्य का कार्य है। ऐसे में इस प्रकार के शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। किसी की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि न सिर्फ वे स्वयं रक्तदान करें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बाद में ब्लड बैंक कर्मचारी दीप्ति द्विवेदी, हरीशचंद्र वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मधुसूदन, अर्शिया शबनम, अमिता शर्मा व सुनील कुमार की मौजूदगी में मानव संकल्प संस्था के अध्यक्ष सूरज गुप्ता के नेतृत्व में रविकुमार, अरविंद कुमार के अलावा आकांशु सिंह व अमरनाथ ने रक्तदान किया।
उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि रक्तदान करने को लेकर कुछ लोगों में विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। रक्तदान करने से शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करने के कुछ ही घंटों बाद फिर से नया खून बन जाता है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि बढ़-चढ़कर रक्तदान कर किसी की जान बचाने जैसे पुण्य के कार्य में भागीदारी करें। यहां सामाजिक संस्था आरपीएस चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजन सुमन, विनोद वर्मा, युवक मंगलदल, ब्राहिमपुर कुसुमा के प्रवीण गुप्ता, मोहित गुप्ता के अलावा मोहम्मद शकील, सुजीत कुमार, सुशील कुमार, पीर मोहम्मद, नंदलाल गुप्ता व संध्या राजभर ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जमुनीपुर निवासी अमरनाथ ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने के बाद अमर उजाला को बताया कि वह 15वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। न सिर्फ वे स्वयं रक्तदान करते हैं बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार के सामाजिक आयोजन बढ़-चढ़कर किए जाते हैं जो सराहनीय है। कहा कि युवाओं को चाहिए कि इस प्रकार के शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
टांडा नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा के कर्मचारी गोण्डा निवासी आकांशु सिंह ने कहा कि उन्हें एक दिन पहले अमर उजाला समाचार पत्र में रक्तदान शिविर आयोजित होने की जानकारी हुई। मैंने तय किया कि बैंक से कुछ देर का अवकाश लेकर वे रक्तदान जैसे पुण्य के कार्य में भागीदार बनेंगे। अमर उजाला को बताया कि वह पांचवीं बार रक्तदान कर रहे हैं। उन्हें रक्तदान करना अच्छा लगता है। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का नुकसान शरीर को नहीं होता बल्कि और भी स्वस्थ होता है।
अंबेडकरनगर। रक्तदान को लेकर कतई संकोच नहीं करना चाहिए। युवाओं को इसके लिए पूरी मजबूती से आगे आना चाहिए। महिलाओं को भी रक्तदान में और ज्यादा सक्रिय होकर भागीदारी करनी होगी। कुछ इसी तरह का आह्वान गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन व विभिन्न संगठनों के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों ने किया। उनका कहना था कि रक्तदान को लेकर और ज्यादा जागरुकता की जरूरत है। रक्तदानी प्रवीण गुप्ता, राजन सुमन, मोहम्मद शकील, नंदलाल गुप्ता, मोहित गुप्ता व रवि वर्मा ने कहा कि रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन बचाते हैं। यह अत्यंत पुण्य का काम है। इसमें सभी को समय समय पर भागीदारी करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें