फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून का संकट

Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कई ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं है। बृहस्पतिवार को ब्लड बैंक में मात्र ओ पॉजिटिव ग्रुप का रक्त ही उपलब्ध था। अन्य ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं होने से जरूरतमंद मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी दूर नहीं हो रही है। कुछ समय पहले ही ब्लड बैंक में खून की हो गई थी। यह संकट फिर बढ़ गया है। तीन सौ यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में बृहस्पतिवार को मात्र ओ पॉजिटिव ग्रुप का 10 यूनिट खून उपलब्ध था। ओ, ए, बी व एबी पॉजिटिव तथा निगेटिव ग्रुप के खून की एक यूनिट भी नहीं है।
इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों को निजी पैथालॉजी से ब्लड लेना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को महरुआ निवासी लालमणि अपनी मां के लिए बी पॉजिटिव ग्रुप का खून लेने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे थे। उनकी मां जिला अस्पताल में भर्ती हैं। लालमणि ने बनाया कि अस्पताल के ब्लड बैंक से रक्त नहीं मिलने पर बाहर से इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन

तिरमुहानी निवासी समरजीत की पत्नी की जिला अस्पताल में डायलिसिस चल रही है। पत्नी के लिए समरजीत को एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक से नहीं मिल सका।


रक्तदाताओं से किया जा रहा संपर्क
ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। इसके लिए रक्तदान करने वाली संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। शिविर लगाकर रक्तदान के माध्यम से खून की कमी को दूर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. एएम त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें