अंबेडकरनगर। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अकबरपुर आएंगे। वे दोपहर एक बजे अकबरपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री दो बजे से तीन बजे तक निरीक्षण भवन में बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से लखनऊ चले जाएंगे।