जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर यादवपुर गांव निवासी प्रभात पांडेय व बीएलओ चंद्रावती टांडा तहसील पहुंचे।इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और मतदाता सूची संशोधन का विरोध करते हुए दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
आरोप है कि हमलावरों ने प्रभात पांडेय को जान से मारने की भी धमकी दी। बाद में पीड़ितों ने इब्राहिमपुर थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर बीएलओ चंद्रावती ने बताया कि मतदाता सूची में काफी गड़बड़ी थी।
इसमें कुछ अन्य गावों के मतदाताओं का नाम आ गया था। इसे ही संशोधित कराने के लिए वे तहसील गई हुई थीं। यहीं पर उनके साथ अभद्रता व मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक मामले में छानबीन की जा रही है।