फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर उतार लिया, नहीं है बदलने की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। जहांगीरगंज विकासखंड के फुलवरिया में जला ट्रांसफार्मर पांच दिन बाद भी नहीं बदला जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत पर पहुंचे पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को बीते दिनों ही उतार कर ले गए थे। लेकिन पांच दिन बाद भी दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं गया है। वहीं आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के साथ-साथ पेयजल की भी किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत समरडीह के पुरवे फुलवरिया में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व ओवरलोड के चलते जल गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी थी। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को खंभे से उतार लिया और लेकर चले गये थे। अब पांच दिन का समय बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।
जिससे आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप है। बिजली न आने से जहां ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं, तो वहीं पेयजल के साथ अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। आपूर्ति ठप होने से करीब 500 आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण शैलेश यादव, रामअशीष, धर्मेंद्र, दीनानाथ, भानु प्रताप, इंदल यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने अविलंब ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है। जेई डीके पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें