फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा के धर्मराज व अन्य नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 25 Oct 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नामांकन कर वापस लौटते भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद व अन्य।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अपने पर्चे भरे। इसमें सपा व बसपा प्रत्याशी शामिल हैं, जिन्होंने एक बार फिर से कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बीच निर्धारित सीमा समाप्त होने के बाद कुल 14 प्रत्याशियों ने इस उपचुनाव में अपनी दावेदारी जता दी है। अब 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 30 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम समय सीमा शुक्रवार अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गई। अंतिम दिन नामांकन करने की होड़ सी मची रही। इसमें सबसे प्रमुख नामांकन भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद का रहा। इनका नामांकन कराने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एमएलसी हरिओम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह व कपिलदेव वर्मा तथा पूर्व जिपं अध्यक्ष मिंटू सिंह आदि भी पहुंचे। धर्मराज ने तीन सेट में अपना नामांकनपत्र भरा। सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने दो सेट, निर्दल गोविंद कुमार ने एक सेट, इंडियन डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी महेंद्र कुमार ने एक सेट, बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा ने एक सेट, भागीदारी पी प्रत्याशी रामनरेश एक सेट, निर्दल बृजेश कुमार एक सेट, अपना दल के अयोध्या ने एक सेट, आजाद समाज पार्टी के राकेश कुमार ने एक सेट तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की नीलम सिंह ने एक सेट में पर्चा भरा।
एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि 18 अक्तूबर से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। कुल 14 प्रत्याशियों ने 26 सेट में अपना अपना नामांकन पत्र हासिल किया। इस बीच अंतिम दिन दो निर्दल प्रत्याशी संजय व चंद्रशेखर ने भी नामांकन पत्र लिया लेकिन उनके द्वारा परचा दाखिला नहीं हो सका। इनमें से एक चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि जान बूझकर विलंब से परचा दिया गया। जिससे जरूरी प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी। इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग को भी पत्र भेजकर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें