फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में समर्पित भाव से काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय राजनीति को नई दिशा देकर देश और देश की जनता के उत्तरोत्तर विकास एवं समृद्धि में समर्पित भाव से कार्य करना भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र धर्म समझते हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में मंगलवार को कहीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन का अनुसरण करते हुए देश व समाज के उत्थान में समर्पित भाव से काम कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए सतत प्रयास करती रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा बगैर भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम करने वाली देश की पहली सरकार है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने सुख दुख की चिंता किए बगैर समाज में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इससे पहले जिला कार्यालय स्थित अटल भवन में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, निर्मला सिंह, अनिल कुमार वर्मा उर्फ मौसम, गौरव सिंह, जिपं सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया, अमरेंद्र पाल व उर्मिला आदि का स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, व अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह ने किया। मौके पर क्षेत्रीय मंत्री मानेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, विधायक संजू देवी, विधायक अनीता कमल, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, कपिलदेव वर्मा, रमाशंकर सिंह, डॉ. राना रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें