फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामजनम सिंह की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामजनम सिंह शुक्रवार को निजी कार से भाई रामसूरत सिंह को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे। बताया जाता है कि देर रात करीब 11 बजे घर लौटने के दौरान जब वे अयोध्या जनपद के पूराबाजार के निकट पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार चला रहे रामजनम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके भाई व एक अन्य बाल-बाल बच गए।
बता दें कि रामजनम सिंह भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ संघ के भी पुराने कार्यकर्ता थे। राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी उनकी सक्रियता बेहद अहम रही। उनकी मौत पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, चंद्रपाल सिंह, धनराज, संतोष तिवारी, अमित पांडेय, आदित्य प्रसाद शुक्ल आदि ने शोक संवेदना प्रकट की। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को श्रृंगी ऋषि स्थित घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें