फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा ने सातों निकाय में तैयार किया सीट वार पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा ने सभी सात निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों के पैनल को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया। इससे पहले उच्चस्तरीय जिला कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव भी पहुंचे। जिला कार्यालय पर घंटों चली कोर कमेटी की बैठक के दौरान खासी गहमागहमी रही। कई प्रमुख दावेदार अपने-अपने पक्ष में एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखे।
विज्ञापन

अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका परिषद तथा इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए भाजपा ने निकायवार कोर कमेटी का गठन किया था। इन कोर कमेटियों ने बुधवार सुबह तक अलग-अलग बैठक कर अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामों के पैनल का प्रस्ताव जिला कमेटी को सौंप दिया। इसके बाद बुधवार दोपहर बाद जिला कार्यालय पर जिला कोर कमेटी की गोपनीय बैठक हुई।
बिना किसी सरकारी कार्यक्रम के जिले के प्रभारी एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव भी यहां पहुंच गए। उन्होंने जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, एमएलसी हरिओम पांडेय, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, अवधेश द्विवेदी, रामशबद यादव, विनय पांडेय, वाल्मीकि उपाध्याय, अमरेंद्रकांत सिंह, रमेश गुप्त आदि के साथ घंटों निकायवार प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया।
विज्ञापन

दावेदारों की जनता में पकड़, उनकी छवि, संगठन के प्रति समर्पण व संबंधित सीटों पर समीकरण आदि को ध्यान में रखते हुए कोर कमेटी ने नामों का पैनल तैयार किया। इन सभी को बाद में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक तरफ जिला कार्यालय में कोर कमेटी के लोग गोपनीय बैठक कर रहे थे तो दूसरी तरफ बाहर दावेदार अपने-अपने पक्ष में पूरी ताकत लगाए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें