फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित और पिछड़े वर्ग के नेताओं को निशाना बना रही भाजपा : सांसद

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के निकट धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगढ़ में सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं के हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना देकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन बुलंदशहर में दलित पीड़ितों से मिलने जा रहे थे तभी उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए। इससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस प्रकार का कृत्य दलित विरोधी मानसिकता और सरकारी संरक्षण के बल पर ही किया गया। पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। इस सरकार में हर तरफ जंगल राज हो गया है।

सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि सरकार दलित और पिछड़े वर्ग के नेताओं को जानबूझकर निशाना बना रही है और सुमन पर हमला इसी साजिश का हिस्सा है। अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार न केवल दलित नेताओं को दबाने की कोशिश कर रही है, बल्कि लोकतंत्र को भी कमजोर कर रही है। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि देश में जल, थल और वायु, तीन सेना हैं। चौथी सेना कहां से पैदा हो गई।
विज्ञापन


मुजीब अहमद सोनू ने कहा कि यदि जल्द ही दोषियोंं को सजा नहीं दी गई तो पूरे देश में सपा कार्यकर्ता सड़कोंं पर उतर आएंगे। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित है। इस दौरान इस दौरान पूर्व मंत्री पूर्व शंख लाल मांझी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष राय, टांडा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, अवधेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें